Follow us

आज देश को मिलेगी पहली हाई स्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को देश की पहली हाई स्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ सौंपेंगे। इस ट्रेन का उद्घाटन वे पूर्वाह्न 11 बजे करेंगे। ये ट्रेन दिल्ली-मेरठ मार्ग के प्रथम चरण में साहिबाबाद-दुहाई खंड (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) तक चलेगी। यह खंड 17 किलोमीटर का है। इसके चलने से दिल्ली से मेरठ के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों का सफर सुगम हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहिबाबाद में हाई स्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ को झंडी दिखाने के कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस हाई स्पीड ट्रेन का ‘वंदे भारत ‘ की तर्ज पर ‘नमो भारत ‘ नाम दिया गया है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर इस परियोजना के पांच चरण हैं। उद्घाटन से पहले इस ट्रेन का ट्रायल किया जा चुका है। ट्रायल के दौरान इसने 152 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की गति का आंकड़ा हासिल किया। यह हाई स्पीड रेल सेवा उद्घाटन के बाद कल से आम जनता के लिए शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि रैपिड रेल के संचालन के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) का गठन किया गया है। एनसीआरटीसी केंद्र सरकार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों की संयुक्त कंपनी है। इस परियोजना पर जून 2019 में काम शुरू हुआ था। परियोजना के बाकी चरणों का काम पूरा करने की समय सीमा जून 2025 निर्धारित है।आज से शुरू होने वाले पहले खंड साहिबाबाद-दुहाई डिपो के बीच पांच स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई पड़ेंगे। निगम का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा ट्रेन सिस्टम होगा, जिसमें ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS