मेरठ। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेरठ में कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा काटा और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी की गई और लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 8 दिनों तक उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की, लेकिन जाँच एजेंसी के हाथ कुछ भी नहीं लगा। इसके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
उन्होंने कहा, फर्जी शराब घोटाले के मुख्य आरोपियों ने 14 बार ईडी को बयान दिए, लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नहीं लिया गया। अंकुश ने कहा, सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है कि आरोपी को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नहीं। आया और अब ईडी द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। और तो और महीने भर के अंदर आरोपियों को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का विरोध नहीं किया लेकिन संजय सिंह को जमानत नहीं दी जा रही है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें-राजस्थान विस चुनाव: कांग्रेस ने टोंक से सचिन पायलट और सरदारपुरा से अशोक गहलोत को उतारा मैदान में
इसे भी पढ़ें-देश सूचारू रूप से चले इसलिए हर समय ड्यूटी पर तैनात रहते हैं पुलिस के जवान: शाह
