Follow us

RAS प्रीलिम्स 2023 का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक

RAS Prelims Result

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 20 अक्टूबर, 2023 को आरपीएससी आरएएस (RAS) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्री परीक्षा 2023 का परिणाम आरपीएससी की आधिकारिक बेवसाइट पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक rpsc.rasjasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरपीएससी की लिखित परीक्षा 1 अक्टूबर, 2023 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जो एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई थी। इसकी आंसर-की 2 अक्टूबर को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 4 अक्टूबर, 2023 तक खुली रही।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
  • अभ्यर्थी सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rasjasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • यहां होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलकर आएगा, जहां अभ्यर्थियों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें। साथ ही एक प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।
  • प्रीलिम्स की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम 2023 के लिए बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ लीजिये विटामिन K की है कमी, जानें दूर करने का तरीका

इसे भी पढ़ें-दो महिलाओं ने रची खतरनाक साजिश: परिवार के ही 16 लोगों की हत्या का बनाया प्लान लेकिन…

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS