Follow us

राजधानी में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

Shardiya Navratri

लखनऊ। देशभर में आज विजयादशमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। साथ ही शारदीय नवरात्र की समाप्ति के बाद अब दुर्गा मां की शोभा यात्रा भी बड़े ही धूमधाम से ढोल नगाड़े के साथ डांस करते हुए निकाली जा रही है। वहीं मूर्तियों को विसर्जित करने के लिये लखनऊ में गोमती नदी के तट पर कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं जिससे कि गोमती नदी दूषित ना हो साथ ही यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किये गए है।

लोगों को परेशानी न हो और जाम की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है। नौ दिनों तक लोग पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां रखकर विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद आज दशहरे के मौके पर मूर्तियों का विसर्जन करने पहुंच रहे हैं, जिसको लेकर राजधानी में जिला प्रशासन की तरफ से गोमती नदी के तट पर विशेष रूप से व्यवस्था की गई है।

गोमती नदी दूषित ना हो इसको देखते हुए कृत्रिम तालाब की व्यवस्था की गई है। वहीं बड़ी मूर्तियों को हाइड्रोलिक क्रेन से विसर्जित किया जा रहा है। इसके साथ ही कोई अप्रिय घटना ना हो इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-दमघोंटू हुई दिल्ली-NCR की हवा, इस खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI

इसे भी पढ़ें-नहर में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS