Follow us

सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग में नजर आएंगे IAS की नौकरी छोड़ने वाले अभिषेक सिंह

abhiehsk singh

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह ने हाल ही में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दिया था। दरअसल, अभिषेक सिंह बॉलीवुड में करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। खबर आ रही है कि इसकी शुरुआत उन्होंने सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग के साथ की है, जिसकी जानकारी अभिषेक सिंह ने अपने एक्स अकांउट पर पोस्ट शेयर करके दी है।

फैंस को दी दशहरा की बधाई

उन्होंने पोस्ट में लिखा है-जल्द ही उनका एक रैप सांग आ रहा है, जिसमें सनी लियोनी उनके साथ ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को दशहरा की बधाई भी दी है। पोस्ट में अभिषेक सिंह ने जौनपुर वासियों को संदेश दिया है कि वह जल्द सनी लियोनी के साथ जौनपुर आने वाले हैं। बता दें कि अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। इससे पहले वो कई गानों, फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

राजनीति  में भी है आने का इरादा

अभिषेक सिंह ने कुछ दिन पहले जौनपुर महोत्सव का आयोजन करवाया था, जिसमें मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह जैसे कलाकार ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। अभिषेक सिंह को लेकर ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही राजनीति में भी उतर सकते हैं। बता दें कि अभिषेक सिंह साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उनके पिता कृपाशंकर सिंह भी सेवानिवृत्त आईपीएस हैं। वहीं अभिषेक के करीबी कुछ लोगों की मानें तो वे एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, अगर राजनीति में उतरने का दांव नहीं चला तो वह फिल्मों में अपना करियर बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-कोयला मंत्रालय ने कबाड़ से जुटाई 28.79 करोड़ की रकम

इसे भी पढ़ें- विधानसभा चुनावों की तपन और रुख बदलती सियासी पवन

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS