Follow us

पति ने पहले दिया तीन तलाक, फिर भाई व बहनोई से हलाला कराने का बनाया दबाव, FIR दर्ज

FIR

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी व थाना पुलिस को तहरीर देकर बताय है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वहीं कुछ समय बाद पति ने मायके में आकर उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने अपने बहनोई व भाई से हलाला कराने को दबाव बनाया। जब उसने ऐसा करने से इंकार किया तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संभल निवासी पति समेत सात ससुरालियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला का निकाह 28 फरवरी 2022 को संभल के लुकन्दरी सराय निवासी युवक से हुआ था। पुलिस को दिए शिकायती पत्र के मुताबिक निकाह के बाद से पति, सास व दो ननद ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। पीड़िता ने पिता के न होने का हवाला देकर असमर्थता जताई तो वे लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पीड़िता के दोनों बहनोई उस पर बुरी नजर रखते थे और कई बार उसके साथ छेड़छाड़ भी किए।

पीड़िता ने सास से इसकी शिकायत की तो सास और अन्य ससुरालियों ने उसके साथ ही दुर्व्यवहार किया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों की पिटाई से कम समय में ही 11 जनवरी को पैदा हुए बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद 30 अगस्त 2023 को आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया तब से वह मायके में रह रही है। 10 सितंबर को आरोपी पति व अन्य ससुराल वाले उसे लेने के लिए आये तो उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया जिस पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में आरोपित पति व ससुरालियों ने कहा कि बहनोई व देवर से संबंध बनाकर हलाला करा ले, जिसके बाद हम साथ ले चलेंगे।

इसे भी पढ़ें-इस तारीख से 6 महीने के लिए बंद हो जाएंगे बद्रीनाथ के कपाट

इसे भी पढ़ें-अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS