Follow us

अयोध्या राम मंदिर: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ayodhya Ram Temple

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य व दिव्य मंदिर में श्रीराम लला की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा के पहले ही विश्व रिकार्ड बनाने की योजना है। दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा की तिथि 22 जनवरी, 2024 के पहले विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के नेतृत्व में 01 से 15 जनवरी तक व्यापक गृह सम्पर्क एवं जन सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। बताया जा रहा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा जन सम्पर्क अभियान होगा।

इस अभियान के तहत पूजित अक्षत लेकर कार्यकर्ता हर गांव, मोहल्ले एवं बस्तियों में लोगों से मिलेंगे और उन्हें अयोध्या पहुंचने का औपचारिक आमंत्रण देंगे। सूत्र बता रहे हैं कि इस अभियान के जरिये पांच लाख गांवों तक करीब 75 करोड़ हिन्दूओं एवं विभिन्न पंथ एवं सम्प्रदायों तक संघ परिवार एवं समाज के लोग अयोध्या आने का निमंत्रण देंगे। गौरतलब है कि अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संघ विचार परिवार ने तैयारी शुरू कर दी है। 22 जनवरी को अयोध्या में संपन्न होने वाले ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में विस्तृत कार्य योजना भी तैयारी की गई है। विचार परिवार के 40 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों को तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री एवं विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कोईराजपुर शिवपुर स्थित एक विद्यालय परिसर में गत दिवस मैराथन बैठक की और चार अलग-अलग सत्रों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। पदाधिकारियों को चंपत राय ने पूरे 45 दिन तक चलने वाले महाअभियान की चरण बद्ध ढंग से विस्तृत जानकारी दी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को कार्यकर्ता अपने-अपने गांव मोहल्ले के मंदिरों में एकत्र होंगे और भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे तथा सायं काल अपने दरवाजे पर दीप जलाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 करोड़ घरों में इस दिन दीपक जलाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-  अयोध्या राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे 160 देशों के प्रतिनिधि

इसे भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर को लेकर सीएम ने किया बड़ा ऐलान, यहां जानें क्या कहा

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS