Follow us

अनुष्का-विराट के घर आने वाला है नन्हा मेहमान!, वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप 

anushka virat

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली कि जोड़ी हर किसी को पसंद आती है। ये दोनों अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। वह दूसरी बार मां बनने जा रही है। हालांकि इस खबर पर अभी तक विराट और अनुष्का की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

एक्ट्रेस के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की चर्चाओं के बीच बेंगलुरु के एक होटल में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पैपराजी पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का का हाथ पकड़े हुए हैं और कही जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के फैंस इस जोड़ी की जमकर तारीफें करने लगे।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा ने काले रंग की शिफ्ली ड्रेस पहनी हुई है और बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में, नेटिज़न्स ने ‘…तो अनुष्का विश्व कप मैच देखने नहीं आ रही है, अनुष्का सौ फीसदी गर्भवती हैं’, ‘दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे है’,‘अनुष्का-विराट को शुभकामनाएं’ और आप अपने दूसरे बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं” जैसे कई कमेंट्स दिए हैं।

इसे भी पढ़ें-शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है सलमान की टाइगर-3 

इसे भी पढ़ें- वायरल हुआ रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो, बिग बी ने जताई चिंता, बोले 

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS