लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उसे मॉडर्न टेक्नोलाॅजी से लैस किया। इसके लिए भारी-भरकम धनराशि भी सरकार द्वारा खर्च की गई। इससे प्रदेश में जहां कानून का राज स्थापित हुआ, वहीं अपराधों में भी भारी कमी दर्ज की गई।
सीएम योगी की मॉनिटरिंग का ही असर है कि साल 2017 में जहां यूपी-112 का औसत रिस्पांस टाइम 25 मिनट 42 सेकेड था, वहीं आज यह कम होकर 9 मिनट 18 सेकेण्ड रह गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने साल 2018 में प्रदेश के सुदूर, दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही जनता को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए यूपी-112 की फ्लीट में 1600 दो पहिया पीआरवी वाहन शामिल किये थे। इससे प्रदेश में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में लूट, हत्या, डकैती, बलवा, अपहरण, बलत्कार समेत जघन्य अपराध में काफी कमी रिकॉर्ड की गयी। इस बात की जानकारी यूपी-112 की एडीजी नीरा रावत ने दी।
आज शुक्रवार को उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेशवासियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था दिलाने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत महिला हेल्पलाइन 1090, वीमेन एण्ड चाइल्ड हेल्पलाइन 181, मेडिकल हेल्पलाइन 108, जीआरपी, फायर सर्विसेज, स्मार्ट सिटी, लखनऊ एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 को यूपी-112 के साथ एकीकृत किया गया। इन हेल्प लाइंस की वजह से प्रदेशवासियों को सहायता मांगने पर तत्काल सहायता मिल जा रही है। इसके अलावा सवेरा योजना के तहत 15 लाख 30 हजार सीनियर सिटीजन का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके तहत पीआरवी उन्हें हर सहायता मुहैया कराने के साथ समय-समय पर उनका कुशलक्षेम लेती रहती है।
वहीं दो हजार महिलाओं को रात्रि स्कोर्ट सेवा के जरिये सहायता प्रदान की जा चुकी है। यूपी-112 के रिस्पांस टाइम में सुधार, फ्लीट में बढ़ोतरी एवं त्वरित कार्यवाही से वर्ष 2016 के सापेक्ष 2022 में विभिन्न अपराधों में कमी दर्ज की गई है। एनसीआरबी के आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में डकैती के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 468 प्रतिशत की कमी, लूट के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 202 प्रतिशत की कमी, हत्या के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 59 प्रतिशत की कमी, बलवा के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 123 प्रतिशत की कमी, गृहभेदन के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 11 प्रतिशत की कमी तथा फिरौती के लिए अपहरण के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 103 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों में भी काफी कमी दर्ज की गयी है। प्रदेश में बलात्कार के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 77 प्रतिशत की कमी, शीलभंग के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 17 प्रतिशत की कमी, अपहरण के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 23 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।
इसे भी पढ़ें- बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाई तो होगी दुर्गति: मुख्यमंत्री योगी
इसे भी पढ़ें- तीन दिन तक अनुष्ठान व आराधना में लीन रहेंगे मुख्यमंत्री योगी
