अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या आगमन से पहले ही वहां की कमान संभाल ली है। वे यहां बीते तीन दिन से साफ़-सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। पीएम के अयोध्या दौरे को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों अयोध्या में कैंप कर रहे हैं और सभी कार्यक्रमों का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कई आला अधिकारी और पार्टी के जिला से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी पिछले 3 दिनों से ‘जहां जन्मे राम, स्वच्छ अयोध्या धाम’ अभियान चला रहे हैं। ये अभियान अब अयोध्या में एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने गत 25 दिसंबर को लता मंगेशकर चौक व श्री राम मंदिर जन्मभूमि के निकट स्वच्छता अभियान चलाया और साफ सफाई कर कूड़े को निस्तारित किया।
उत्तर प्रदेश-
जहां जन्में राम,स्वच्छ रहे अयोध्या धाम,इस नारे के बीच DCM केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में चलाया स्वच्छता अभियान,DCM पीएम मोदी के आगामी के दौरे तक अयोध्या प्रवास पर हैं !! pic.twitter.com/Q299INnmsx
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) December 27, 2023
इसी तरह 26 दिसंबर को राम की पैड़ी तथा सरयू घाटों पर भी सफाई अभियान चलाया गया। सरयू के घाटों पर जाकर श्रद्धालुओं से सरयू मैया को साफ सुथरा रखने में योगदान दिया। आज 27 दिसम्बर बुधवार को अशर्फी भवन चौराहे तथा आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या में कुम्भ जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं: ब्रजेश पाठक
इसे भी पढ़ें- इस डेट में अयोध्या में बनाना शुरू होगी मस्जिद, यहां जानें क्यों हो रही देरी
