नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जन-कल्याण और भारत के लोगों की उन्नति है। हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उक्त बातें खरगे ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के 139वें स्थापना दिवस के अवसर ध्वज फहराने के बाद कही।
उन्होंने कहा, हम संसदीय लोकतंत्र पर आधारित ऐसे भारत में विश्वास रखते हैं जिसमें समानता हो और बिना किसी भेदभाव के सभी को काम करने का बराबर अवसर मिले। साथ ही सभी संविधान में रचे-बसे राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन करें। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्षों से हम पूरी ईमानदारी के साथ ऐसे भारत के निर्माण में लगे हुए हैं जिसमें सबका का विकास हो और किसी के साथ कोई भेदभाव न हो।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर मेरी ओर से हर एक भारतीय को हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें कि कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से साथ-साथ सांसद राहुल गांधी, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस पर क्या असर डालेगा प्रियंका गांधी का यूपी प्रभारी पद से हटना, यहां समझिए
इसे भी पढ़ें- I.N.D.I.A: में सीट शेयरिंग: कांग्रेस को तव्वजो नहीं दे रहे क्षेत्रीय दल
