Follow us

असुरक्षित हैं उत्तर प्रदेश की महिलाएं: अखिलेश यादव

akhikesh yadav

लखनऊ। समाजवादी लोग पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) और आधी आबादी की बात हमेशा उठाते रहते हैं। बावजूद इसके सबसे ज्यादा गैर बराबरी का सामना हमारी ही माताओं-बहनों को करना पड़ता है। वहीं उत्तर प्रदेश की महिलाएं ही सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। वे यहां लखनऊ मुख्यालय में आयोजित महिला सभा सम्मेलन को गुरुवार को सम्बोधित कर रहे थे। सपा मुखिया ने कहा कि 2024 के चुनाव में समाजवादी महिला संगठन पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करेगा और पार्टी को जिताने का काम करेगा। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा के चुनाव के लिए लगातार तैयारी कर रही है।

भाजपा को प्रदेश की 80 सीटें पर हराने का काम यही गठबंधन करेगा। उन्होंने कहा पार्टी, 80 सीटें हराओ, देश से भाजपा को हटाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और नारी सम्मान बचाओ के नारे के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा, पुलिस भर्ती मामले में उम्र को लेकर प्रदेश के नौजवान आक्रोश में थे, कम से कम सरकार ने स्वीकार कर लिया। यह नौजवानों के आक्रोश से डरते हैं, क्योंकि चुनाव करीब है इसलिए नौकरी की बात की है लेकिन रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा।

इसे भी पढ़ें- छह लेन होनी चाहिए ग्वालियर से लिपुलेख तक की रोड: अखिलेश यादव

इसे भी पढ़ें- BJP के मिशन 80 के खिलाफ अखिलेश यादव ने दिया नया नारा, यहां जानें क्या है

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS