Follow us

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अतिथियों को दिया जायेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद

ayodhya

अयोध्या। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करने वाले प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व संघ प्रमुख समेत अन्य विशिष्टअतिथियों को गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद दिया जायेगा। इसके तहत लागत से भी कम मूल्य में धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराने वाले गीता प्रेस ने इस पुस्तक के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या का समग्र दर्शन कराने की पहल की है। इस पुस्तक में अयोध्या के इतिहास, प्रमुख मंदिरों, तीर्थों व सांस्कृतिक महात्म्य का वर्णन किया गया है।

बता दें कि अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। इसी कड़ी में यहां प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद में गीता प्रेस भी अपना योगदान देगा। बताया जा रहा है कि इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से जो प्रसाद वितरित किया जायेगा उसमें गीता प्रेस की तरफ से तैयार किया जा रहा पुस्तक-गुच्छ भी शामिल होगा। इस पुस्तक गुच्छ में अयोध्या दर्शन, अयोध्या महात्म्य, कल्याण पत्रिका का श्रीरामांक व गीताप्रेस की डायरी गीता दैनंदिनी होगी।

जानकारी के मुताबिक गीता प्रेस में अयोध्या आने वाले खास मेहमानों के लिए 100 पुस्तक गुच्छ तैयार किए जा रहे हैं। वहीं अयोध्या दर्शन की दस हजार प्रतियां भेजी जाएंगी। इसके अलावा खास समारोह के लिए श्रीरामांक की तीन हजार प्रतियां भी छापी जा रही हैं। इसके साथ ही यहां साल 1972 में छपे कल्याण के विशेषांक का परिवर्धित संस्करण होगा। इसमें उस साल के फरवरी व मार्च के साधारण अंकों में छपे सभी लेख व सूर्य वंशावली भी शामिल की जाएगी, जो पुराने विशेषांक में नहीं थी।

इसे भी पढ़ें- कृपया! प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न आएं आडवाणी और जोशी, जानें क्यों राम मंदिर ट्रस्ट ने की ये अपील

इसे भी पढ़ें- संपूर्ण विश्व मानस बनेगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी: स्वामी अड़गड़ानंद

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS