Follow us

खत्म हुआ 500 वर्षों का इंतजार, 22 जनवरी को मंदिर में विराजमान हो जायेंगे रामलला: सीएम योगी

ayodhya

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 500 वर्षों का इंतजार अब खत्म हो रहा है। 22 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि नए भारत की नई अयोध्या का आज दर्शन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के अयोध्या को एक नई पहचान मिली है। यहां सभी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। योगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया गया है। अयोध्या में 22 जनवरी को अतिथियों के स्वागत के लिए हमें तैयार रहना है।

cm yogi

जनसभा को केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी भारत की आत्मा की ज्वाला हैं। यहां से प्रतिवर्ष 10 लाख यात्रियों का आवागमन होगा। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर देश विदेश के बड़े विमान भी आने वाले समय में उतरेंगे। आने वाले दिनों में मुंबई, बंगलूरू और कोलकाता को अयोध्या से जोड़ा जायेगा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बालप्रेम किसी से छिपा नहीं है वे कितने भी व्यस्त हों बच्चों से मिलना नहीं भूलते हैं। शुक्रवार को भी अयोध्या आगमन पर मुख्यमंत्री ने रामपथ पर बच्चों से हालचाल जाना था, तो शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब अयोध्या पहुंचे तो यहां भी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के बच्चों से मिलने लगे।

इसे भी पढ़ें- खेत खलिहानों से होकर जाता है भारत की समृद्धि का रास्ता: मुख्यमंत्री योगी

इसे भी पढ़ें- बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाई तो होगी दुर्गति: मुख्यमंत्री योगी

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS