Follow us

नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, लोगों ने की मंगल कामना

HANUMAN MANDIR

लखनऊ। नव वर्ष 2024 के प्रथम दिवस सोमवार को राजधानी के सभी मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिरों में भगवान के जयकारे लग रहे हैं और हर कोई अपना साल अच्छा बीतने की कामना कर रहा है। राजधानी में स्थित भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर मनकामेश्वर महादेव पर सुबह से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। यहां लोग भगवान को जल, दूध कर पुष्प अर्पित कर रहा हैं।

वहीं मंदिर के बाहर फूल माला की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालु फूल, माला, बेलपत्र, दूध खरीदते दिखे। वहीं मनकामेश्वर मंदिर से ही कुछ दूरी पर स्थित प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां भीड़ का आलम ये रहा कि मुख्य द्वार को बंद करना पड़ा। इसके बाद मंदिर के पीछे के द्वार से प्रवेश और दूसरे पीछे से द्वार से निकासी की व्यवस्था कर दी गई।

हनुमान सेतु मंदिर के बाहर सड़क पर जाम की स्थिति तक बन आयी, जिसका असर आईटी से परिवर्तन चौक मार्ग पर भी देखने को मिला। हजरतगंज में हनुमान मंदिर पर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी संगठन के लोगों के साथ साथ लखनऊ के नागरिकों का पहुंचना हुआ। मंदिर में दर्शन पूजन करने वाले लोगों की तरफ से बराबर जय श्रीराम के जयकारे लगाये जा रहे हैं।

इसके अलावा शहर के दूसरे मंदिरों की तरह ही ग्रामीण अंचल में आने वाले मंदिरों में बक्शी का तालाब में मां चंद्रिका देवी मंदिर, पारा के निकट बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, तेलीबाग क्षेत्र के शनिदेव मंदिर पर भी दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर ही नहीं बल्कि देश भर के मंदिरों के दर्शन होंगे अयोध्या में

इसे भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अतिथियों को दिया जायेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS