अमरावती (आंध्र प्रदेश)। साल के पहले दिन सोमवार की सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्सपोसेट (एक्स-रे पोलारिमीटर सेटेलाइट) लॉन्च कर इतिहास रच दिया।
एजेंसी से मिली रिपोर्ट के मुताबिक इसरो ने श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर इसे लॉन्च किया है। इस लांच करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है। एक्सपोसेट ब्लैक होल के रहस्य का पता लगाएगा। दरअसल, वेधशाला को एक्सपोसेट या एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट कहा जाता है।
गौरतलब है कि इसरो ने एक साल से भी कम समय में यह भारत का तीसरा मिशन लांच किया है। भारत अब एक उन्नत खगोल विज्ञान वेधशाला लॉन्च करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है।बताया जा रहा है कि इसे विशेष रूप से ब्लैक होल और न्यूट्रॉन सितारों के अध्ययन के लिए तैयार किया गया है।
इसे भी पढ़ें- इसरो का एक और मिशन सक्सेज, शुरू की ‘गगनयान’ की पहली यात्रा
इसे भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की बड़ी उपलब्धि, वापस पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ प्रोपल्शन मॉड्यूल
