लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में राष्ट्रीय संगठक के नाते किसान मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रहे हृदयनाथ सिंह का मंगलवार को प्रातः डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर लाया गया जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। हृदय नाथ सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि हृदय नाथ सिंह भाजपा के कई क्षेत्रों में संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान समय में वह भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक थे। वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर से ताल्लुक रखते थे।.वे झारखंड में संगठन मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। वहीं यूपी में अवध और ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि हृदयनाथ सिंह ने संघ में रहते हुए सेवा कार्यों को बल दिया।
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। आपका संपूर्ण जीवन जनसेवा व राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा, आपकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणीय है, मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों अभी तक अयोग्य घोषित नहीं किये गए रेप केस में सज़ा पाए भाजपा विधायक रामदुलार गोंड
इसे भी पढ़ें- जाति जनगणना को लेकर क्यों बढ़ रही भाजपा की छटपटाहट?
