Follow us

जल्द साकार होगा सपना, राम मंदिर के साथ अयोध्या में पूरे होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स

AYODHYA

लखनऊ। अयोध्या को धार्मिक नगरी के साथ ही वैश्विक नगरी बनाने के उद्देश्य में इस समय वहां आठ परिकल्पनाओं के आधार पर तेजी से काम किया जा रहा है। रामनगरी में चल रही 30.5 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं में से अधिकांश 2024 में पूरी हो जाएंगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अयोध्या के लिए प्राप्त हुए 6 हजार करोड़ से अधिक के निवेश भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए धरातल पर उतरने को बिल्कुल तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डबल इंजन की ताकत से अयोध्या के चहुंमुखी विकास का खाका तैयार किया और उसे पूरा करने में जुट गए। अयोध्या पर सरकार ने मिशन मोड में कार्य शुरू किया। इसका परिणाम ये है कि अब एक के बाद एक लगभग 30.5 हजार करोड़ की 178 परियोजनाओं के जरिए अयोध्या को विश्वस्तरीय नगरी के रूप में विकसित करने का संकल्प पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले दिन से ही अवधपुरी के वैभव को पुनर्प्रतिष्ठापित करने के लिए आठ परिकल्पनाओं को ही ‘मॉडल’ मानकर अधिकारियों को काम करने के निर्देश दिए। अयोध्या की पुनर्प्रतिष्ठापित करने के आठ ‘मॉडल’ में अयोध्या को सक्षम, आधुनिक, सुगम्य, सुरम्य, भावात्मक, स्वच्छ और आयुष्मान नगर के रूप में स्थापित करने का संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है।

सौर ऊर्जा से जगमगाएगी अयोध्या 

इन आठ संकल्पित ‘मॉडल’ में विकास कार्यों की एक लंबी फेहरिस्त है, जिसमें सबसे पहला नाम अयोध्या में बना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। 1400 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में यूपी सरकार ने 11 सौ करोड़ रुपये प्रदान किये गये। वहीं अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन जनता को सौंप दिया गया है। अयोध्या को सौर ऊर्जा से भी जगमगाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा जनवरी में जहां एक तरफ भव्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होगा वहीं 394 करोड़ से 4 लेन अयोध्या अकबरपुर बसखारी मार्ग,दर्शन नगर के पास रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जायेगा।

मुक्ति बैकुंठ धाम का हो रहा विकास 

इसी प्रकार अमानीगंज में मल्टी लेवल पार्किंग, कलेक्ट्रेट के पास स्मार्ट वाहन पार्किंग, एनएच 27 से रामपथ तक रेलवे समपार, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज, पंचकोसी और चौदहकोसी मार्ग पर इंटरप्रिटेशन वॉल का निर्माण, इसी तरह डेकोरेटिव पोल और हेरिटेज लाइटों की स्थापना का कार्य, कौशल्या सदन का निर्माण, मुक्ति वैकुंठ धाम के विकास का कार्य भी पूरा हो जाएगा।

25 से ज्यादा पयर्टन स्थलों और कुंडों का विकास 

परिक्रमा मार्ग पर 25 से ज्यादा पयर्टन स्थलों और कुंडों का विकास कार्य होंगे। वहीं फरवरी में अयोध्या के 7 वार्डों में 24 घंटे जलापूर्ति, सूर्यकुंड के पास आरओबी, मार्च में अयोध्या अकबरपुर मार्ग पर फतेहगंज आरओबी, अयोध्या बिल्हौरघाट 4 लेन सड़क, गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण, नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास, अयोध्या सोलर सिटी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अप्रैल में अवध बस स्टैंड के पास आश्रय गृह का निर्माण, नाका बाइपास के पास कल्याण भवन का निर्माण, चार ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। जून में अयोध्या सीवरेज योजना का पार्ट वन पूरा कर लिया जाएगा।

जुलाई में 473 करोड़ से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर में डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर को पूरा कर लिया जाएगा। अक्टूबर में 1140 करोड़ से चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का विस्तारीकरण पूरा कर लिया जाएगा। नवंबर-दिसंबर तक अयोध्या में जोनल अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण, अयोध्या नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण के विशाल भवनों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- अयोध्या में बनेगा विश्व रिकार्ड, जलेगा 28 मीटर बड़ा दीपक

इसे भी पढ़ें- धार्मिक ही नहीं आधुनिक और स्मार्ट सिटी भी बनेगी अयोध्या

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS