मेरठ। नगर निगम की बोर्ड बैठक में महिला पार्षद से की गई अभद्रता और इसके बाद पार्षदों की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा महिला मोर्चा ने महिला पार्षद से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीड़ित महिला पार्षद फूट-फूटकर रोने लगी। उधर इस मामले को लेकर रालोद नेताओं ने एडीजी से मिलकर राज्य मंत्री और एमएलसी पर कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार को महिला कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन पर उनकी बात न सुनने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रही महिलों ने बताया कि 30 दिसम्बर को बोर्ड बैठक में विपक्षी पार्षदों ने महिला पार्षद से अभद्रता की। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
वहीं इस दौरान अपनी बात कहते-कहते पीड़ित महिला पार्षद रेखा सिंह फूट-फूट कर रो पड़ीं। महिला नेत्रियों ने कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो यहीं बैठकर आंदोलन करेंगे। महिलाओं ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को ज्ञापन देकर आरोपित बसपा-सपा पार्षदों पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग की।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में डायल 112 की महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन
इसे भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय पर 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
