लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री बेईमानी का विश्व रिकॉर्ड बनाकर लोगों के भरोसे को तोड़ रहे हैं।
भ्रष्टाचार के आरोप में नोटिस का जबाब देने से भागना #मतलब दाल में कुछ काला है, दुखद यह है कि ईमानदारी का लबादा ओढ़ श्री अन्ना हज़ारे का इस्तेमाल कर राजनीति में आने वाले दिल्ली का मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल,
बेईमानी का विश्व रिकॉर्ड बनाकर लोगों के भरोसे के साथ विश्वासघात है!— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 4, 2024
राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करने के लिए युवा पीढ़ी को बहुत विभत्स चेहरा दिखाया ऐसा मुख्यमंत्री जिसके उप मुख्यमंत्री,मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हों,सर्वोच्च अदालत ज़मानत देने से मना कर दे,नैतिकता के आधार पर जिसे त्याग पत्र देना चाहिए वह बहाने ढूँढ रहा,धिक्कार है!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 4, 2024
डिप्टी सीएम ने लिखा- भ्रष्टाचार के आरोप में नोटिस का जबाब देने से भागना मतलब दाल में कुछ काला होना। ये दुखद है कि ईमानदारी का लबादा ओढ़कर और अन्ना हज़ारे का इस्तेमाल कर राजनीति में कदम रखने वाले अरविन्द केजरीवाल ने राजनीति के जरिये जनता की सेवा करने के लिए युवा पीढ़ी को बहुत वीभत्स चेहरा दिखाया। उन्होंने आगे लिखा- ऐसा मुख्यमंत्री जिसके उप मुख्यमंत्री और कई अन्य मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हों व देश की सबसे बड़ी अदालत ने उन्हें ज़मानत देने से मना कर दिया हो, उन्हें नैतिकता के आधार पर सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए लेकिन वह बहाने ढूंढ रहा है,धिक्कार है!
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने ‘एक्स’ पर लिखा- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिलने के बाद भी वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं को दुविधा में डाल रखा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें- डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने संभाली अयोध्या की कमान, तीन दिन से धर्मनगरी में कर रहे कैंप
इसे भी पढ़ें- रामभक्तों के लिए गर्व की बात है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: केशव प्रसाद मौर्य
