Follow us

सीएम योगी को नहीं आती गिनती: अखिलेश यादव

akhilesha yadav

बलिया। अग्निवीर जैसी व्यवस्था से कभी उतना मजबूत और सुरक्षित नहीं हो सकता है जितना होना चाहिए। आज सीमाओं की सुरक्षा का सवाल है, बेरोजगारी का सवाल है, महंगाई का सवाल है। यह बातें शनिवार को बलिया दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि जीरो टॉलरेंस इसलिए नारा दे रहे हैं ताकि हमारा गरीब समझ ही न पाए कि कभी मुख्यमंत्री आवास पर इतने लोगों ने आत्महत्या की कोशिश नहीं की होगी। उन्होंने कहा कई बेटियां न्याय के लिए आई और विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश की। इस घटना में उनकी जान तक नहीं बची। सपा सुप्रीमो ने कहा कि मुख्यमंत्री को गिनती की जानकारी कम है। उनसे सवाल पूछो कुछ तो जवाब कुछ देते हैं।

वह लोगों को अपनी आइडियोलॉजी के हिसाब से शिक्षा देना चाहते हैं लेकिन इससे हमारे समाज और देश का भला नहीं होने वाला। जो क्वालिटी ऑफ एजुकेशन होना चाहिए वह नहीं है। इससे पूर्व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलिया जिले के ग्राम बिसुकिया में सपा के जिलाध्यक्ष स्व. राजमंगल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें- असुरक्षित हैं उत्तर प्रदेश की महिलाएं: अखिलेश यादव

इसे भी पढ़ें- छह लेन होनी चाहिए ग्वालियर से लिपुलेख तक की रोड: अखिलेश यादव

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS