Follow us

चुनाव में जुटें सभी कार्यकर्ता: अखिलेश यादव

akhilesh yadav

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे, इसलिए हमारे कार्यकर्ता, संगठन के सभी पदाधिकारी एक साथ मिलकर काम करेंगे। चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश बड़ी भूमिका निभाएगी। हमें अपने संगठन पर पूरा भरोसा है कि वे समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम, नीतियों, फैसलों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। यह बातें सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास संसाधन की कमी नहीं है। उन्होंने प्राइवेट कंपनी, एजेंसी को हायर कर रखा है। वहीं बूथ मैनेजमेंट के लिए अलग कंपनी हायर की गई है। लड़ाई बड़ी है, इसलिए हम अपने संगठन से अपील कर रहे हैं कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिम्मेदारी दें, उसको बूथ दें।  सपा मुखिया ने कहा देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि बुंदेलखंड में मिसाइल बनेगी, टैंक बनेंगे, क्या बना है? जितना समाजवादियों की सरकार में अच्छे काम हुए थे, सब भी बर्बाद कर दिया गया है।

अखिलेश यादव ने किसानों की आत्महत्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये सरकार जब उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकती है तो उसे किसानों का भी कर्ज माफ़ करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- सीएम योगी को नहीं आती गिनती: अखिलेश यादव

इसे भी पढ़ें- असुरक्षित हैं उत्तर प्रदेश की महिलाएं: अखिलेश यादव

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS