Follow us

यूपी की इन दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव

akhilesh yadav dimpal yadav

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 का समय नजदीक है। ऐसे में देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी सियासत तेज हो गई है। वहीं टिकट को लेकर सभी पार्टियों में मंथन का दौर शुरू हो चुका है। कुछ पार्टियों ने तो नेताओं के नाम भी
तय कर लिए हैं। ये भी सामने आ रहा है कि सपा ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट लगभग फाइनल कर ली है और खरमास खत्म होते ही पार्टी की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

वहीं राजनीतिक गलियारे में चर्चा हो रही है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज और आजमगढ़ दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कई बार इशारों-इशारों में कन्नौज से चुनाव लड़ने की बात भी कही है। वहीं, आजमगढ़ सीट सपा की मानी जाती है, लेकिन मौजूदा समय में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है और यहां दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सांसद हैं। कहा जा रहा है कि इस बार अखिलेश यादव कन्नौज और आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उत्तर सकते हैं।

वहीं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी, धर्मेंद्र यादव बदायूं और अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं जबकि लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा अंबेडकरनगर से सपा की प्रत्याशी हो सकती हैं और अयोध्या से अवधेश प्रसाद चुनाव मैदान में उत्तर सकते हैं। इन नामों के अलावा बस्ती सीट से राम प्रसाद चौधरी को टिकट दिया जा सकता है। संत कबीरनगर और देवरिया गोरखपुर मंडल की सीट है। दोनों में से किसी भी सीट पर हरिशंकर तिवारी के बेटे कुशल तिवारी को चुनाव मैदान में उतरा जा सकता है। अफजाल अंसारी को गाजीपुर से और आरके चौधरी को मोहनलालगंज से सपा टिकट दे सकती है।

इसे भी पढ़ें- चुनाव में जुटें सभी कार्यकर्ता: अखिलेश यादव

इसे भी पढ़ें- सीएम योगी को नहीं आती गिनती: अखिलेश यादव

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS