लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को छह आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया। आगरा के पुलिस कमिश्नर डा. प्रीतिंदर सिंह को हटाते हुए पुलिस मुख्यालाय से सम्बद्ध किया गया है। वहीं उनकी जगह पर गोरखपुर के पुलिस महानिरीक्षक जे. रवीन्द्र गौड़ को आगरा का पुलिस कमिश्नर बनाया है।
वहीं चन्द्र प्रकाश द्वितीय को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज से हटाते हुए पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना में तैनात किया गया है। कुमार गौतम को पुलिस मुख्यालय से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज नियुक्त किया गया है। सुरेश राव ए. कुलकर्णी को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
शिवहरि मीना को पुलिस उप महानिरीक्षक उप्र कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का अपर पुलिस आयुक्त तैनात किया गया है।
इसे भी पढ़ें- यूपी सरकार ने किया 18 IPS का ट्रांसफर
इसे भी पढ़ें- चार आईएएस अफसरों का तबादला
