अयोध्या। अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में यहां बुधवार को उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसरवासियों की तरफ से 2400 किलो का घंटा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया। इसके साथ ही यहां 51-51 किलो के सात और घंटे भी ट्रस्ट को सौंपे गए हैं।
घंटा बनाने वालों का दावा है कि एक ही ढलाई में बनाये गए इस घंटे की आवाज 10 किलोमीटर तक सुनाई देगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 500 रामभक्तों के साथ अयोध्या पहुंचे आदित्य मित्तल, मनोज, रिशांक, प्रशांत मित्तल ने कारसेवकपुरम में ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय को ये घंटे प्रदान किये। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- जल्द साकार होगा सपना, राम मंदिर के साथ अयोध्या में पूरे होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स
इसे भी पढ़ें- अयोध्या में बनेगा विश्व रिकार्ड, जलेगा 28 मीटर बड़ा दीपक
