अयोध्या। इस समय देश ही नहीं विदेश में भी अयोध्या सुर्ख़ियों में हैं। यहां 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए भव्य समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर के लोगों को न्योता भेजा गया है। वहीं इस प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अब समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान दे दिया है। उसके इस बयान ने एक बार फिर से हिन्दू संगठनों के बीच हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि एक तरफ तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हिन्दू वोट को साधने और राम मंदिर के आयोजन में जाने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता ऐसा विवादित बयान दे रहे हैं। वह भी तब जब अखिलेश यादव उन्हें ऐसा न करने की नसीहत दे चुके हैं। आइये जानते हैं इस बार ऐसा क्या है स्वामी प्रसाद मौर्य ने …
कारसेवकों पर चलवाई गोलियों ओ ठहराया सही
विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस बार अयोध्या को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे एक बार फिर से हिन्दू संगठनों में नाराजगी फ़ैल गई है। दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने कारसेवकों पर चलवाई गई गोलियों को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि ‘जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी और बिना किसी कोर्ट या प्रशासनिक आदेश के बड़े पैमाने पर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी, उस वक्त तत्कालीन सरकार ने संविधान और कानून की रक्षा के लिए और प्रदेश में अमन चैन कायम रखने के लिए जो गोली चलवाई थी वह गलत नहीं थी। ऐसा करना सरकार का कर्तव्य था और उसने अपना कर्तव्य निभाया था। उन्होंने कहा, उस समय एसपी सिंह बघेल भी सपा में ही थे।
पहले भी दे चुके हैं विवाद बयान
आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले भी कई बार हिन्दुओं को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि, हिन्दू कोई धर्म नहीं बल्कि एक धोखा है। स्वामी प्रसाद मौर्य मां लक्ष्मी और रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर भी चर्चा में आए थे। स्वामी प्रसाद के इन विवादित बयानों पर अखिलेश यादव अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं और भरी मीटिंग में उन्होंने कहा था कि सब ब्राह्मण स्वामी की शिकायत किए हैं। ऐसे में अब वह ऐसा कुछ भी न बोले और न ही सोशल मीडिया पर शेयर करें जिससे किसी को भावनाओं को ठेस पहुंचे। बावजूद इसके वह विवादित बयान दे रहे हैं। अब दखना ये है कि सपा मुखिया स्वामीप्रसाद मौर्य द्वारा दिए जा रहे ऐसा विवादित बयानों आप किस तरह से अंकुश लगाते हैं।
इसे भी पढ़ें- अखिलेश के लिए मुसीबत बने स्वामी प्रसाद मौर्य, ब्राह्मण सम्मेलन में ब्राह्मणों में जताई नाराजगी
इसे भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान,कहा- ‘हिन्दू कोई धर्म नहीं है’
