Follow us

स्वच्छता सर्वेक्षण-2023: लगातार 7वीं बार इंदौर को मिला सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा

Cleanliness Survey-2023

भोपाल। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में इंदौर एक बार फिर से पहले स्थान पर रहा है। इंदौर को सूरत के साथ संयुक्त रूप से देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र का नवी मुम्बई शहर रहा। बता दें कि इंदौर को लगातार सातवीं बार इस सम्मान से नवाजा गया है। राज्यों की श्रेणी में स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश को देश के दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार दिया गया है। इस बार मध्य प्रदेश को कुल छह राष्ट्रीय अवॉर्ड मिले हैं।

Cleanliness Survey-2023

गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस अवॉर्ड-2023 से नवाजा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त हर्षिका सिंह भी मौजूद रहे।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में मध्य प्रदेश ने देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में दूसरा स्थान हासिल किया। पिछले साल मप्र पहले स्थान पर रहा। ये पुरस्कार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने ग्रहण किया। वहीं महाराष्ट्र ने पहला और छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया महू कैंटोनमेंट बोर्ड को देश का सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड पुरस्कार दिया गया।

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले को बसपा मुखिया ने बताया विवादित

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में मोहन यादव का पहला निर्णय और मानसिक अत्याचार से मुक्ति

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS