Follow us

यूपी की भावी सीएम हैं डिम्पल यादव, सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग…

Dimple Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अक्सर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर होर्डिंग के माध्यम से अपना संदेश देते रहते हैं। गुरुवार को सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अब्दुल अजीम की होर्डिंग पर जब लोगों की नजर गई तो वे चौंक गए और देखते ही देखते ये होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई। दरअसल इस होर्डिंग में डिम्पल यादव को भावी मुख्यमंत्री के रुप में दर्शाया गया है।

आपको बता दें कि 15 जनवरी को मैनपुरी की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की धर्मपत्नी डिम्पल यादव का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के चार दिन पहले उनके समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता अब्दुल ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए होर्डिंग लगायी जिसे देखकर स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक चौंक गये।

बता दें कि डिम्पल यादव के अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करने वाले बयान के बाद से स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों में खासी नाराजगी है, जिसे शांत करने के लिए स्वामी प्रसाद ने कारसेवकों पर गोली चलवाने वाला बयान दे दिया था। वहीं अब ये होर्डिंग हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

इसे भी पढ़ें- सपा के कई नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ, थामा कांग्रेस का हाथ

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS