Follow us

यूपी: पुलिसकर्मियों को 26 जनवरी तक नहीं मिलेगा अवकाश

ayodhya

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी 26 जनवरी तक के लिए रद्द कर दी गई है। यह आदेश पुलिस कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने जारी किया है। डीजी ने अपने आदेश में कहा है कि अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी का होना है। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। दोनों अति महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनजर प्रदेश के समस्त जिलों व कमिश्नरेटों में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से 26 जनवरी तक सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी कैंसिल की जा रही है। ड्यूटी में लगाये गए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी स्थान पर पहुंचे। बेहद आवश्यक होने पर ही अपने उच्चधिकारी से अवकाश ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बनेंगे अस्थायी अस्पताल

इसे भी पढ़ें- गुजरात से अयोध्या पहुंचा सोने-चांदी की परत चढ़ा नगाड़ा

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS