Follow us

सात माह के मासूम को कुत्तों ने नोंच डाला, एक हाथ भी खा गए

mp

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक सात माह के मासूम को कुत्तों ने नोंच डाला। कुत्ते बच्चे को घसीटकर ले गए और उसका एक हाथ पूरा खा गए। वहीं बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। इधर परिजन बच्चे को तलाश रहे थे लेकिन वह कहीं नहीं मिल रहा है। काफी देर बाद जब परिजनों ने उसका लहूलुहान शव देखा तो दंग रह गया। घटना गुरुवार की है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना शहर के अयोध्या बायपास स्थित मीनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर पांच के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां शिव नगर बस्ती के पास रहने वाली एक महिला अपने सात माह के बच्चे को सोता हुआ छोड़कर कुछ देर के लिए बाहर गई थी, तभी आवारा कुत्ते आये और बच्चे को घर से घसीटकर ले गए और उसे नोंच डाला। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्र के एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि गुना जिले के रहने वाले महेंद्र वाल्मीकि मजदूर हैं और वह अपने परिवार के साथ भोपाल के छावनी पठार बिलखिरिया में रहते हैं।

वर्तमान समय में महेंद्र और उसकी पत्नी मिनाल रेसीडेंसी इलाके के गेट नंबर पांच के पास साफ-सफाई का काम कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे मां ने बच्चे को दूध पिलाने के बाद जमीन पर लिटा दिया लेकिन कुछ देर बाद देखा तो बच्चा गायब था तो उन दोनों ने उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी ही दूरी पर बच्चा तो मिल गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर नोंचने के निशान थे। बताया जा रहा है कि कुत्ते उसका एक हाथ पूरी तरह से खा गए थे। मासूम को कुत्तों ने जब मार डाला तब नगर निगम की टीम को सूचना दी गई। शुक्रवार को नगर निगम की टीम कुत्ते पकड़ने पहुंचीं तब यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया।

इसे भी पढ़ें- महिला को कागज की गड्डी पकड़ाकर ले उड़े 50 हजार रुपए, ये है पूरी घटना

इसे भी पढ़ें- पुलिस कर्मियों को कुचलने का मामला, शिक्षा मंत्री बोले- ‘ऐसे घटनाएं होती रहती हैं’

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS