Follow us

‘माई’! परेशान न हो, हर समस्या का हल होगा: सीएम योगी

CM YOGI

गोरखपुर। ”माई ! बिलकुल भी परेशान मत होइए। आपको सरकार की योजना का मकान जरूर मिलेगा। आपको पेंशन भी दिलवाएंगे और राशनकार्ड भी बनवाएंगे। आपकी हर समस्या दूर की जाएगी।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस अपनेपन का एहसास पाकर जनता दर्शन में आई पीड़िता भाव विभोर हो गई।

इस आत्मीय भरोसे और उस पर संतोष की तस्वीर शनिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में देखने को मिली। दरअसल जनता दर्शन में एक महिला ने जब मकान की समस्या बताकर आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई तो मुख्यमंत्री ने उसके मनोभावों से उसकी अन्य समस्याओं को भी समझ लिया और हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।

महिला से सीएम योगी ने पूछा क्या आपको पेंशन मिलती है, इस पर उसने न में जवाब दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी फौरन बोल पड़े, ”आपको पेंशन, मकान, राशनकार्ड सब दिलवाएंगे”। इसे लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित करने के निर्देश दिए। बता दें कि गोरखपुर प्रवास पर गए सीएम योगी ने शनिवार की जनता दरबार लगाया। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को अपनेपन के एहसास से भरोसा दिया कि सबकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। जनता दर्शन में आये हर पीड़ित की समस्या सुनाने के साथ ही उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को समस्या निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें- खेत खलिहानों से होकर जाता है भारत की समृद्धि का रास्ता: मुख्यमंत्री योगी

इसे भी पढ़ें- बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाई तो होगी दुर्गति: मुख्यमंत्री योगी

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS