Follow us

राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता रहे महान विभूतियों चित्र बने पोस्टर जारी

RAM MANDIR AYODHYA

अयोध्या। पांच सौ से अधिक वर्षों के संघर्ष के बाद अब राम मन्दिर बन रहा है, जिसमें 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस समय अयोध्या ही नहीं पूरा देश राममय हो गया है। आपको बता दें कि राम मंदिर आंदोलन ने आजादी के बाद से अब तक काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। इस आंदोलन का न सिर्फ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया, बल्कि कई साधु-संतों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आज तमाम आंदोलनकारी इस दुनिया में नहीं है और वे मंदिर निर्माण अपनी आंखों से नहीं देख पा रहे है लेकिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या ने एक नया पोस्टर जारी किया है जो लोगों को राम मंदिर आंदोलन की विभूतियों से से परिचित करा रहा है। इस पोस्टर में देवरहा बाबा और अशोक सिंघल समेत राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता रहे महान विभूतियों चित्र बने हुए हैं। पहले पोस्टर में आन्दोलनकारी विभूतियों के चित्र के साथ लिखा है कि -अयोध्या में आपका अभिनंदन है हम सब यहीं है। चित्र के ऊपर दोहे के रूप में लिखा है-

निज लोकहिं बिरंचि गे देवन्ह इहड सिखाइ।
बानर तनु धरि महिं हरि पद सेवहु जाइ।।
बनचर देह धरी छिति माहीं।अतुलित बल प्रताप तिन्ह पाहीं।।

पोस्टर में एक तरफ आरएसएस की तृतीय सरसंघचालक मधुकर दत्तात्रेय देवरस, चतुर्थ सरसंघचालक प्रो. राजेंद्र सिंह ’रज्जू भैया’, आचार्य गिरिराज किशोर, मोरोपंत पिंगले, विष्णुहरि डालमिया, राजमाता विजया राजे सिंधिया तो दूसरी ओर गोपाल सिंह विशारद, केके नायर, ठा. गुरुदत्त सिंह, देवकीनंदन अग्रवाल, दाऊदयाल खन्ना, ओंकार भावे, पूर्व डीजीपी उप्र श्रीषचंद्र दीक्षित और इन सबके बीच अयोध्या के पथिक अशोक सिंघल को स्थान दिया गया है। सूत्रों की मानें तो इन विभूतियों की फोटो के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या ने पोस्टर तैयार किया है।

दूसरे पोस्टर में भी लिखा है-अयोध्या में आपका अभिनंदन है, हम सब यहीं है।

RAM MANDIR AYODHYA

इस पोस्टर में बीच में देवरहा बाबा के साथ महंत अभिरामदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, जगदगुरु शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधिपति स्वामी शांतानन्द सरस्वती महाराज प्रयागराज, महंत अवैद्यनाथ महाराज गोरक्ष पीठाधिपति गोरखपुर तो दूसरी तरफ स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज अधिष्ठाता भारत माता मंदिर हरिद्वार, जगदगुरु मध्वाचार्य विश्ववेश तीर्थ महाराज (पेजावर मठ) उडुप्पी, जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी शिवरामाचार्य महाराज, परमहंस रामचंद्र दास महाराज श्रीमहंत दिगम्बर अनी अखाड़ा अयोध्या, स्वामी वामदेव महाराज के चित्र बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे VVIP, अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे 100 चार्टर्ड प्लेन

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर के लिए एटा से आया 2400 किलो का घंटा

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS