Follow us

गर्भगृह से सामने आई रामलला की पहली तस्वीर

AYODHYA

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले गुरुवार की शाम पूरे विधि-विधान से श्रीरामलाला के विग्रह को नवनिर्मित भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कर दिया गया। इसके बाद गर्भ गृह से रामलला की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में रामलला गर्भगृह में बालस्वरूप में नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि रामलला की इस मूर्ति को कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। गुरुवार को श्रीरामलला को गर्भगृह में विराजमान करने से पहले काशी से आए पुरोहितों ने विभिन्न संस्कार और पूजन किये। सभी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ही रामलला की गर्भगृह से पहली तस्वीर सामने आई। अब 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विभिन्न अनुष्ठानों के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एक पुरोहित ने बताया कि प्रतिमा को 21 जनवरी तक जीवनदायी तत्वों से सुवासित कराया जाएगा, जिसका क्रम गुरुवार से शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि गर्भगृह में भगवान चल के साथ-साथ अचल स्वरूप में भी विराजमान होंगे। दोनों प्रतिमाएं बुधवार को ही परिसर में पहुंच चुकी थीं। बताया जा रहा है कि गर्भ गृह में श्यामवर्णी अचल प्रतिमा की स्थापना की गई। इसी के साथ दोनों ही प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का संस्कार शुरू हो गया। गर्भ गृह में रामलला के श्री मुख को छोड़कर बाकी जगह से कवर हटा दिया गया है। विग्रह का पूर्ण अनावरण प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ही किए जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- अयोध्या देश ही नहीं, संपूर्ण विश्व को दिशा देगी

इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने अयोध्या में की सफाई अभियान की शुरुआत

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS