Follow us

निरहुआ ने किया पॉटरी उद्योग का शुभारंभ, कहा-‘दूर होगी बेरोजगारी की समस्या’

DINESH LAL NIRHUA

आजमगढ़। आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने शहर से सटे भवरनाथ के निकट छोटी हरैया में मां वैष्णो पॉटरी उद्योग का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस पॉटरी उद्योग में मिट्टी से बने आधुनिक बर्तनों का उत्पादन किया जा रहा है।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। जो भी युवा अपना खुद का उद्योग शुरू करना चाहते हैं वे शुरू करें, सरकार सब्सिडी देकर उनका सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने का यह सबसे बड़ा मंत्र होगा। इससे देश भी आगे बढ़ेगा और बेरोजगारी की समस्या भी हल होगी। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करें ताकि निरोग रहेंगे।

वहीं उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची सांसद संगीता आजाद ने मां वैष्णो पॉटरी उद्योग का अवलोकन करते हुए संस्थान के मालिक रोहित कुमार उपाध्याय और रोशन उपाध्याय को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि निजामाबाद के इस प्रोडक्ट को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत लिया था जो अब हमारे शहर के बिल्कुल नजदीक है। वहीं रोहित उपाध्याय ने कहा कि सरकार की योजनाओं से ही प्रभावित होकर उन्होंने मिट्टी और काली मिट्टी के बर्तन बनाने का काम शुरू किया है। इस उद्योग को शुरू करके हम और लोगों को भी रोजगार देने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर लगाए कई बड़े आरोप

इसे भी पढ़ें-राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता रहे महान विभूतियों चित्र बने पोस्टर जारी

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS