लोकसभा। लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर बड़ा एलान हो गया है। इस ऐलान से ये संकेत मिलने लगा है कि समाजवादी पार्टी अब बिना कांग्रेस के भी अलायंस को तैयार हैं। दरअसल इन अटकलों की वजह सपा नेता अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी की वह फोटो है जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं।
राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें! https://t.co/O9Qc0VTPuv
— Jayant Singh (@jayantrld) January 19, 2024
ये फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो के साथ एक कैप्शन में लिखा है- राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!
राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई!
जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं! pic.twitter.com/gIViekBEvV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 19, 2024
वहीं रालोद नेता जयंत चौधरी ने भी इस संदर्भ में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!
इसे भी पढ़ें- निमंत्रण पत्र भेजने के नाम पर मुझे फिर से किया जा रहा अपमानित: अखिलेश यादव
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र
