Follow us

खत्म हुआ इंतजार: अयोध्या में 22 जनवरी को विराजमान होंगे राम भगवान

RAM MANDIR

अयोध्या। देश दुनिया के लाखों करोड़ों रामभक्तों का सदियों का इंतजार ख़त्म हुआ, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 22 जनवरी को इस मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी जाएगी। इसके बाद रामभक्त कभी भी अपने भगवान का दर्शन कर सकेंगे। मंदिर 22 जनवरी के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा।

RAM MANDIR

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद 5 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर की पहली ईंट रखी गई थी।

RAM MANDIR

इसके बाद से मंदिर निर्माण पर लगातार काम हो रहा है और करीब 36 महीने बाद 22 जनवरी को मंदिर के गर्भ गृह में रामलला को विराजमान कर दिया जायेगा। इस दिन देश भर में दिवाली मनाने और आतिशबाजी करने का आह्वान किया गया है।

RAM MANDIR

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर को अंदर से बेहद भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर को अंदर से फूलों और लाइटिंग से सुसज्जित किया गया है। अलग-अलग तरह की प्रकाश व्यवस्था मंदिर को दर्शनीय बना रही है।

RAM MANDIR

मंदिर के अंदर और बाहर सजावट के लिए शानदार लाइटिंग की गई है, जो उसकी सुंदरता और भव्यता में चार चांद लगा रही है। मंदिर के साथ-साथ आसपास की जगहों को भी बेहद करने से सजाया संवारा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- 22 जनवरी को अयोध्या में जुटेंगे देश दुनिया के वीवीआईपी

इसे भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS