Follow us

राम के स्वागत के लिए फूलों से सजाई गई अयोध्या, हर तरफ गूंज रहे भजन

jai shree raam

अयोध्या। राजा राम के स्वागत के लिए आज पूरी अयोध्या फूलों से सज गई है। राम नगरी में जन्मभूमि पथ से लेकर राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। सांस्कृतिक नृत्य और वादन के माध्यम से देश की विभिन्न परंपरा और कला का समागम भी अयोध्या में देखने को मिल रहा है। हर तरफ भगवान राम के भजन गए जा रहे हैं। शाम को भव्य दीपोत्सव का भी आयोजन है।

अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान किया जा रहा है। अयोध्या में हर तरफ भगवान राम के भजन गूंज रहे हैं। शाम को भव्य दीपोत्सव किया जायेगा। अयोध्या का अलौकिक माहौल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पूरा का पूरा स्वर्ग ही रघुनंदन के अभिनंदन के लिए धरती पर उतर आया है।

यहां लता चौक पर लगी वीणा को भी लाइटिंग और फूलों के अद्भुत तरीके से सजाया गया है। पूरे अयोध्या धाम में म्यूरल पेंटिंग और वॉल पेंटिंग के माध्यम से भगवान श्रीराम की जीवनी से जुड़े अलग-अलग अध्यायों को दर्शाया गया है। राम की पैड़ी में सरयू आरती के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लेजर शो धार्मिक अलख जगा रही है। अयोध्या धाम का ऐसा कोई स्थान नहीं है जो फूलों से या एलईडी लाइटिंग से रौशन न किया गया हो। यही नहीं, अयोध्या आने वाले विभिन्न हाईवे भी फूलों और लाइट से सजाए गए हैं। मंदिर में कई तरह के ऐसे फूल लगाए गए हैं, जो सर्दी के मौसम में लम्‍बे समय तक ताजा रहते हैं। फूलों की सुगंध और इनकी खूबसूरती मंदिर और अधिक दिव्‍य और भव्य बना रही है।

इसे भी पढ़ें- अयोध्या: मोदी-योगी के राज में आनंद भयो की गूंज, मेहमानों का किया जा रहा स्वागत

इसे भी पढ़ें- अयोध्या के लिए चलेंगी 300 से ज्यादा आस्था ट्रेनें और 80 बसें

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS