Follow us

अयोध्या: मोदी-योगी के राज में आनंद भयो की गूंज, मेहमानों का किया जा रहा स्वागत

ayodhya

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। हजारों की तादाद में रामभक्त रामनगरी पहुंच चुके हैं। मोदी-योगी के राज में आनंद भयो का जयकारे लगाए जा रहे हैं। रामभक्त मंदिर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। लाल पगड़ी और लाल पताका से हर किसी का स्वागत किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने के लिए देश दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है।

प्राण प्रतिष्ठ समारोह में आमंत्रित संत-महात्मा व विशिष्टजन जयकारे के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। लोग नाच गए रहे हैं। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा का पूरा वातावरण भक्तिमय है। आमंत्रित विशिष्टजनों का फूल-मालाओें और जयश्रीराम के जयकारे के साथ स्वागत किया जा रहा है और वे यथास्थान शिरकत कर रहे हैं। अब बस मुख्य यजमान का इंतजार है। वे भी कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं

इसे भी पढ़ें- अयोध्या के लिए चलेंगी 300 से ज्यादा आस्था ट्रेनें और 80 बसें

इसे भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार: अयोध्या में 22 जनवरी को विराजमान होंगे राम भगवान

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS