न्यूयॉर्क। इस समय देश ही बल्कि पूरी दुनिया राममय है। अमेरिका में रामनाम की गूंज सुनाई दे रही है तो वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर को भारतीय प्रवासियों ने खूबसूरत लाइटों से रोशन किया है। जगह जगह पर केसरिया ध्वज फहराए गए हैं। अयोध्याधाम में हो रही प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव सिर्फ अयोध्या में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है।
न्यूयार्क टाइम्स स्क्वायर के आसपास लोग केसरिया और तिरंगा ध्वज फहरा खुशी मना रहे हैं। वहीं कैलिफोर्निया के बे एरिया को 1,100 से अधिक रामभक्तों ने राममय कर दिय है। यहां भगवान श्रीराम के मंदिर के चित्र वाले भगवा झंडों की विशाल कार रैली निकाली गई।
इस रैली का आयोजन बे एरिया के छह स्वयंसेवी हिंदुओं ने किया। कार रैली सनीवेल से वार्म स्प्रिंग बीएआरटी स्टेशन, गोल्डन गेट तक निकाली गई। इसके साथ ही शनिवार शाम को भव्य ‘टेस्ला कार लाइट शो’ का आयोजन किया गया। विशाल राम रथ के साथ निकाली गई इस रैली ने लगभग 100 मील की दूरी तय की।
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता रहे महान विभूतियों चित्र बने पोस्टर जारी
इसे भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी तक 1 कंबल लेकर चारपाई पर सोएंगे PM, करेंगे सभी यम नियमों का पालन