Follow us

जौनपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों को लगी गोली, दो गंभीर

FIRING

जौनपुर। जनपद में बदमाशों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए जबरदस्त फायरिंग की। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। बदमाशों ने यहां एक घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। फ़िलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोल दिया है।

सपा सुप्रीमो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘जौनपुर में सरेआम 5 लोगों को गोली मारने की घटना दिखा रही है कि आज जबकि उत्तर प्रदेश सबसे चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में है तब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो सोचिए बाकी दिनों में उत्तर प्रदेश का क्या हाल होता होगा, उन्होंने आगे लिखा- ‘लगता है एक गोली भाजपा सरकार के ‘अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस’ के दावे को भी मारी गयी है।’

बताया जा रहा है कि जौनपुर के सरपतहां थाना अंतर्गत स्थित सेखई गांव में बड़ी संख्या में पहुंचे दबंगों ने एक घर पर धावा बोल दिया और घरवालों की लाठी डंडे से पिटाई की। इसके बाद कई राउंड फायरिंग भी की,जिसमें एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए, सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दरअसल, सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित सेखाई गांव में रहने वाले राम मिलन यादव के घर के पास में रविवार रात पड़ोस के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर राम मिलन का पुत्र नंद किशोर बीच-बचाव करने पहुंच गया था लेकिन मामला नहीं सुलझा, तो नंदकिशोर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी बात से नाराज एक पक्ष के लगभग 15 लोगों ने सोमवार की सुबह राम मिलन यादव के घर हमला बोल दिया। इन लोगों ने लाठी डंडा से पीटने के बाद ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की, जिसमें राम मिलन यादव समेत परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घटना में राम मिलन और नंदकिशोर की गंभीर हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें- खेत में काम कर रहे तीन युवकों पर फायरिंग, तीन घायल

इसे भी पढ़ें-गाड़ी खड़ी करने को लेकर फायरिंग, भाई-बहन घायल

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS