Follow us

लोकसभा चुनाव 2024: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

dimpal akhilesh

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से मैदान में उतारा है। वहीं संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया गया है। राजधानी लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं उम्मीदवारों की इस लिस्ट में डिंपल यादव समेत तीन प्रत्याशी अखिलेश यादव के परिवरा के लोगों को ही बनाया गया है। इनमें धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव का नाम भी शामिल है।

इन्हें मिला टिकट

सपा ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को, फिरोजाबाद से अक्षय यादव को, मैनपुरी से डिम्पल यादव को, एटा से देवेश शाक्य को, धौरहरा से आनन्द भदौरिया को, बदायूं से धर्मेंद्र यादव को, खीरी से उत्कर्ष वर्मा को, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा को, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य को,उन्नाव से अनु टंडन को,, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद को,अकबरपुर से राजाराम पाल को, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल को, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी को, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा को औरगोरखपुर से काजल निषाद को टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें- सपा के कई नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ, थामा कांग्रेस का हाथ

इसे भी पढ़ें- राजभर ने सपा पर साधा निशाना, कहा-आए दिन यूपी में होते थे दंगे, लगता था कर्फ्यू’

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS