कटिहार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार की सुबह कटिहार पहुंची। इसके बाद उनकी न्याय यात्रा यहां के शहरी क्षेत्र से होते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा के लिए रवाना हो गई। न्याय यात्रा को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
न्याय यात्रा को लेकर जिले के खेरिया, कोलासी, मिर्चाईबारी, शहीद चौक, डीएस कॉलेज रोड, प्राणपुर के लाभा (कटिहार और पश्चिम बंगाल सीमा) तक में सुरक्षा व्यवस्था चक चौबंद थी। यहां चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा कटिहार के जिस-जिस रास्ते से गुजरी वहां की सुरक्षा को देखते हुए रुट को डायवर्ट कर दिया गया था।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कटिहार के कोढ़ा से पूर्व विधायक पूनम पासवान ने बताया कि राहुल गांधी देश और देश की जनता को आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की संकल्प लेकर यह यात्रा कर रहे हैं, उनकी यह यात्रा तब तक जारी रहेगी, जब तक देश की जनता को न्याय नहीं मिल जाता। इससे पहले 30 जनवरी को राहुल गांधी का काफिला पूर्णिया में रैली के बाद शाम को कटिहार जिले खेरिया गांव में सड़क किनारे पंडाल में रुका था, जहां सबसे रात्रि विश्राम किया था।
इसे भी पढ़ें- एक धर्म को दूसरे धर्म लड़ाने का काम करती है भाजपा: राहुल गांधी
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर खड़गे ने शाह को लिखा पत्र
