Follow us

4 फरवरी से भाजपा शुरू करेगी ‘गांव चलो अभियान’

Lok Sabha Elections

महोबा। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। नेता जनता से रूबरू होने और उन्हें रिझाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने विकसित भारत यात्रा निकाल कर लोगों तक अपनी योजनाएं पहुंचाई और उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। महोबा में भी भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।

पार्टी यहां गांव चलो अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसे लेकर बीजेपी के जिला प्रभारी में पत्रकारों से बात की और बताया कि आगामी चार जनवरी से जिले में गांव चलो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस यात्रा में प्रदेश से लेकर जनपद स्तर के नेता किसी न किसी गांव में 24 घंटे का प्रवास करेंगे और विकास कार्यों की हकीकत जानेंगे। साथ ही वे ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जा सके।

2024 का लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आता जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव को एक बार
फिर अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश में जुट गई है। वह मतदाताओं से जुड़ने और उनका हाल जानने के लिए अब जमीनी स्तर पर अभियान चला रही है। बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा निकालकर आम लोगों का जुड़ाव पार्टी से करने का काम किया और इसी यात्रा के जरिये सरकार की योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचाया गया।

वहीं अब एक बार फिर से राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और जनपद स्तर के नेता गांव चलो अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस सबंध में महोबा के बीजेपी कार्यालय में जिला प्रभारी संजीव श्रंगऋषि ने आज पत्रकारों से बात की और गांव चलो अभियान संबंधी जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेता ग्रामीणों के बीच पहुंचेगे और गांव में ही प्रवास करेंगे।

वे 24 घंटे तक गांव में रहकर लोगों के सुख-दुख जानेंगे साथ ही सरकार की योजनाओं से उन्हें कितना फायदा हुआ और वह आगे भविष्य में बीजेपी से क्या उम्मीदें रखते हैं इस पर भी चर्चा करेंगे। जिला प्रभारी ने बताया कि गांव चलो अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित नेताओं की लिस्ट भी बनाई जा रही है जो निर्धारित गांव में 24 घंटे का प्रवास कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ग्रामीणों को तैयार करने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें- एक धर्म को दूसरे धर्म लड़ाने का काम करती है भाजपा: राहुल गांधी

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का नया नारा, ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो’

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS