Follow us

बड़ा फैसला: सेवानिवृति किये जाएंगे 50 साल से अधिक उम्र वाले कर्मचारी

Retirement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ऊर्जा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के 50 साल से अधिक उम्र वाले कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पावर काॅरपोरेशन ने सभी विद्युत वितरण निगमों को कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करने और सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि कार्यक्षेत्र के 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए जल्द से जल्द एक कमेटी गठित की जाएगी जो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य स्थिति, उसके कामकाज की स्थिति, कार्यक्षमता का मूल्यांकन करेगी और फिर पूरा विवरण काॅरपोरेशन प्रबंधन को भेजेगी। इसके बाद डिसाइड किया जायेगा की उन्हें सेवानिवृति दी जाये यार फिर वे अभी भी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं।

वहीं सूत्रों के हवाले से बताया जा है कि स्क्रीनिंग के आधार पर करीब 50 से ज्यादा मुख्य और अधीक्षण अभियंता अनिवार्य सेवानिवृत्ति के दायरे में आ सकते हैं। स्क्रीनिंग का आदेश जारी होने के बाद अभियंताओं एवं अन्य कर्मियों में हलचल मची हुई है।

इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में आठ जिलों के DM समेत कई IAS का तबादला

इसे भी पढ़ें- असुरक्षित हैं उत्तर प्रदेश की महिलाएं: अखिलेश यादव

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS