Follow us

राहुल ने PM पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘OBC नहीं सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे मोदी’

RAHUL GANDHI

नई दिल्ली। देश में अपनी खोई हुई छवि को वापस पाने, जनता के बीच अपनी पार्टी की पहुंच बनाने और एक बार फिर से सत्ता में वापसी को लेकर संघर्षरत राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर है। मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई उनके ये यात्रा देश के कई राज्यों में पहुंच रही है और वहां की जनता से संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

उनका कहना है कि ‘पीएम मोदी जन्म से पिछड़ी जाति से नहीं हैं। वे गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे। उस समुदाय को साल 2000 में भाजपा ने ओबीसी में शामिल किया। उन्होंने कहा वे (पीएम मोदी) सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे और वे कभी भी जातिगत जनगणना नहीं कराएंगे क्योंकि वे ओबीसी में पैदा नहीं हुए थे।’ राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने खुद को ओबीसी बताकर लोगों को गुमराह करते हैं। बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा इन दिनों ओडिशा में है और वे यहां झारसुगड़ा में जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी को सामान्य वर्ग का बताया और उन पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी खुली जीप में झारसुगडा के किसान चौक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता अजोय कुमार और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक भी मौजूद थे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जमकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी यहां कई जनसभाएं संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें- कटिहार से होते हुए पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई राहुल की न्याय यात्रा

इसे भी पढ़ें- राहुल ने ढोया कोयला, कहा- ‘मजदूरों को तकलीफ हुई, तो रुक जायेगा निर्माण का पहिया’

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS