नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में इण्डिया गठबंधन टूटने के बाद अब ये अलायंस पंजाब में टूटता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार ( 10 फरवरी) को कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। केजरीवाल के इस फैसले के धरातल पर आते ही यहां भी इण्डिया गठबंधन का खत्म हो जायेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पार्टी अगले 10-15 दिनों में इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी। केजरीवाल ने कहा, “दो साल पहले, आपने (जनता) हमें आशीर्वाद दिया था, आपने (विधानसभा चुनाव में) हमें 117 में से 92 सीटें दीं, आपने पंजाब में इतिहास रचा. मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं।’ उन्होंने कहा अगले दो महीने में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं, लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक – कुल 14 सीटें हैं। इन सभी 14 सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। केजरीवाल के इस बयान से ऐसा लग रहा है कि पंजाब में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन की बात बन नहीं पाई है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पिछले महीने कहा था कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- आज भी ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल
इसे भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन, जाने पूरा मामला