Follow us

किसानों में हित में काम कर रही देश और प्रदेश की सरकार: योगी

cm yogi

मेरठ। डबल इंजन की सरकार का हर फैसला किसानों के हित के हो रहा है। वह किसानों के हित में काम करने के लिए कटिबद्ध है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसान किसी सरकार के एजेंडे में शामिल हुआ है। भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा योजना घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाएगी।

cm yogi

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने यहां मुजफ्फनगर जनपद के शुकतीर्थ में सोमवार को आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 500 वर्षों का इंतजार करते हुए किसान अपने साथ राम का नाम लेकर चलते थे। अब वह इंतजार खत्म हो गया। हमारे आराध्य राम अयोध्या पधार चुके हैं और किसानों के नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान भी कर दिया गया है।

cm yogi

प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न सम्मान प्राप्त हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान समय से हो रहा है। पिछले सत्र का गन्ना किसानों का लगभग शत प्रतिशत भुगतान हो चुका है। 105 चीनी मिल दस दिन से भी कम समय में किसानों का भुगतान कर रही हैं। अन्य चीनी मिल भी समय से भुगतान करने की कोशिश कर रही हैं।

cm yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा, वह करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि ये ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू नौ संकल्पों के साथ शुरू हुई है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रत्येक घर से संवाद बनाकर लाभार्थी किसानों की कहानी को अन्य लोगों से कहेंगे।

इसे भी पढ़ें- शिक्षा में व्यापक स्तर पर हो रहा सुधार: सीएम योगी

इसे भी पढ़ें- ट्रेड शो के जरिए दुनिया ने देखी यूपी की क्षमता: सीएम योगी

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS