गोरखपुर। अगर एक महिला आत्मनिर्भर होती है तो समाज सशक्त होता है और जिस समाज में महिला सशक्त होती है। वह समाज तेजी से आगे बढ़ता है। वर्ष 2047 में जब देश अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, तब तक हम एक एक विकसित भारत में प्रवेश कर चुके होंगे। एक ऐसे देश में जहां आधी आबादी अपना खुद का विकास करेगी। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगी ताकि उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन का कार्य पूर्ण हो सके।
उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं से संवाद और 3617 स्वयं सहायता समूहों को 54 करोड़ 25 लाख रुपये का अंशकालिक ऋण भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी का विकास करके ही सरकार देश को विकसित कर सकती है। सरकार सभी महिलाओं को आश्वस्त करती है कि उनके हितों के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। सभी सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका माथा, परखी विकास कार्यों की हकीकत
इसे भी पढ़ें- किसानों में हित में काम कर रही देश और प्रदेश की सरकार: योगी
