संभल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की यात्रा पर हैं। उन्होंने यहां के संभल जिले में श्री कल्कि धाम की आधारशिला रखी। साथ ही मंदिर के मॉडल का भी अनावरण किया। संभल पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जूना अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरि, वृन्दावन के सदगुरु ऋतेश्वर जी महाराज और महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरि महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में हमने एक नये भारत का दर्शन किया है। एक ऐसे भारत का जिसमें हर नागरिक को सुरक्षा के साथ-साथ समृद्धि के नए आयाम दिए गए। नये भारत में भारत की आस्था का सम्मान भी है और जनता का विकास भी। उन्होंने कहा जो पहले असंभव था अब वह संभव है क्योंकि भारत के पास आज यशस्वी नेतृत्व है, जो देश ही नहीं दुनिया में भारत के नाम बढ़ा रहा है।
आज सारी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। भारत के प्रधानमंत्री का जब विदेशों में सम्मान होता है तो सम्पूर्ण भारतवासियों का सम्मान होता है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। दंगे फसाद भी नहीं हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी की ये योजना देगी राहत, कम आएगा यूपी वालों का बिजली का बिल
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी आज दुनिया को समर्पित करेंगे यूएई में बना पहला हिन्दू मंदिर
