Follow us

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाई नई पार्टी, नाम रखा ये…

Swami Prasad Maurya

लखनऊ। हमेशा विवादों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी गठित कर ली है। उन्होंने पार्टी का नाम और झंडे का भी ऐलान कर दिया है। इससे पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि अब वे 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करेंगे। उनकी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी है और उनके झंडे का रंग लाल, हरा और नीला है। इधर, स्वामी प्रसाद को मनाने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी उनके घर तक पहुंच गए।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। सपा मुखिया को भेजे गए अपने इस्तीफे में उन्होंने पार्टी में खुद की उपेक्षा होने का आरोप लगाया था। अखिलेश यादव को लिखे गए त्यागपत्र में उन्होंने कहा था कि डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया समेत सामाजिक न्याय के पक्षधर महापुरुषों ने 85 बनाम 15 का नारा दिया था, लेकिन, सपा इस नारे को लगातार निष्प्रभावी कर रही है।

उन्होंने आगे लिखा- वर्ष 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों का पर्चा और सिंबल दाखिल होने के बावजूद अचानक से प्रत्याशियों को बदल दिया गया। इसके बावजूद वह पार्टी का जनाधार बढ़ाने में सफल रहे। विधानसभा के अंदर पार्टी को 45 से 110 पर पहुंचा दिया।

स्वामी प्रसाद ने कहा कि जब से मैं सपा में शामिल हुआ हूं, तब से मैं लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश की और उसमें वे उसमें सफल भी हुए हैं। स्वामी प्रसाद ने कहा कि मैंने आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को भाजपा से वापस लाकर सपा के साथ जोड़ने का काम किया था, बावजूद इसके पार्टी में उन्हें लगातार उपेक्षित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- महासचिव पद से इस्तीफा दिया है, न कि पार्टी छोड़ी है: स्वामी प्रसाद मौर्य

इसे भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS